लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने 23 अप्रैल को पत्र जारी कर के बताया कि सीवान जिला में जिला स्तरीय सांसद प्रतिनिधि के रूप में सिसवन प्रखंड के भीखपुर भगवानपुर गांव के जदयू नेता प्रिंस सिंह एवं हसनपुरा प्रखंड के सरैया गांव के विजय कुशवाहा को नियुक्त किया गया है.
अपने लेटर पैड के माध्यम से सांसद ने बताया है कि जनहित कार्यों के प्रभावी निष्पादन एवं क्षेत्र में बेहतर समन्वयन सुनिश्चित करने हेतु इन दोनों प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है. उन्होंने दोनों नए प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं है. इधर प्रेम सिंह को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू, अरमान भारती, राजीव भारती ,अरमान भारती, अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है.







